Monsoon In India 2023: देर आया, दुरुस्त आया मॉनसून! अब झमाझम होगी बारिश, 36 घंटे में 'बिपरजॉय' भी दिखाएगा रौद्र रूप

Monsoon In India 2023: मॉनसून आखिरकार गुरुवार को केरल (Monsoon Reach Kerala) के तट पर पहुंच गया. इससे भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई. 1 जून की सामान्य तिथि के मुकाबले सात दिनों की देरी से मॉनसून पहुंचा है. इससे पहले साल 2016 और 2019 में मॉनसून 8 जून को देरी से आया था. हालंकि लेट मॉनसून का जून-सितंबर के मौसम में बारिश की मात्रा के साथ-साथ देश के शेष हिस्सों में इसकी प्रगति की गति से कोई संबंध नहीं है.


 केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की घोषणा करते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों की ओर मॉनसूनी बारिश के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं
 
TOI के अनुसार IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया,'अरब सागर में एक कम दबाव प्रणाली का गठन, जो बाद में बहुत गंभीर चक्रवात 'बिपारजॉय' में बदल गया, जिसने केरल के ऊपर मॉनसून की शुरुआत में देरी की. क्योंकि इसने इस क्षेत्र से नमी को दूर कर दिया

मौसम विभाग ने मॉनसून की शुरुआत की घोषणा बारिश और बादल बनने के बाद दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं की गहराई सहित सभी स्थितियों को पूरा करने के बाद की. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में व्यापक वर्षा हुई है

ग्रीष्मकालीन मॉनसून आम तौर पर 1 जून को केरल में लगभग सात दिनों के मानक विचलन के साथ सेट होता है, यहां तक कि यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर लगभग दो सप्ताह पहले पहुंच जाता है

MD पहले ही इस साल सामान्य मॉनसून की भविष्यवाणी कर चुका है, अल नीनो की स्थिति (पूर्वी प्रशांत महासागर में सतह के पानी का असामान्य रूप से गर्म होना) के बावजूद, जो आमतौर पर कमजोर मॉनसून बारिश से जुड़ा होता है. 

वहीं IMD ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि चक्रवात बिपरजॉय अगले 36 घंटों में तेज होने के लिए तैयार है और अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. IMD ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 8 जून को रात 11:30 बजे गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था.

Source:https://hindi.news18.com/photogallery/nation/monsoon-finally-arrives-kerala-held-by-up-by-cyclone-biparjoy-imd-latest-weather-update-pics-6463187-page-2.html

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form