
Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, आसमान में छाए घने बादल
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में घने बादल हैं। अंधेरा सा छाया हुआ है। कल दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। महज नौ घंटे की बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
Source:https://www.amarujala.com/live/delhi-ncr/delhi-ncr-weather-forecast-today-live-imd-heavy-rain-alert-traffic-jam-water-logging-and-monsoon-updates-2023-07-09?src=tlh&position=1
Tags
Mansoon-Update