c
Mansoon Update: 15 जून तक छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा मानसून, जानें इस बार कैसा रहेगा बारिश का हालMansoon Date 2023 in India: रायपुर : भीषण गर्मी से बेहाल और बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी है खबर है। इस साल छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है। विभाग ने यह भी बताया हैं की इस साल बारिश की स्थिति भी सामान्य रहेगी।
वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13जून को संभावित है।
Mansoon Date 2023 in India: इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश भर में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है।
Source:https://www.ibc24.in/country/mansoon-date-2023-in-india-monsoon-will-enter-chhattisgarh-by-june-15-know-how-will-be-the-rain-this-time-1549486.html
Tags
Mansoon-Update
