Monsoon 2023 Rajasthan: राजस्‍थान में इस बार मानसून कब आएगा, क्‍या कह रहे मौसम के आंकड़े?

 

राजस्‍थान में भीषण के बीच हर किसी को बारिश का इंतजार है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास है। लू का असर भी देखने को मिलने लगा है। अब मानसून के दस्‍तक देने के समय को लेकर चर्चा हो रही है। कोई कह रहा कि इस बार मानसून जल्‍दी आना चाहिए तो किसी को लगता है अबकी बार मानसून देर से आएगा।

इस बीच मीडिया में आइएमडी स्‍काइमेट के अनुमान से खबर है कि अरब सागर से उठने वाला मानसून 2023 केरल के रास्‍ते भारत में 4 को प्रवेश करेगा, जो राजस्‍थान में पहुंचने के लिए 25-30 जून का वक्‍त लेगा।

वैसे भी भारत में मानूसन सबसे पहले केरल में दस्‍तक देता है। फिर महाराष्‍ट्र व गुजरात को पार करता हुआ केरल से 20-25 दिन बाद राजस्‍थान में पहुंचता है। राजस्‍थान में मानसून के दस्‍तक देने की औसत तारीख 24 जून है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के चार जून तक आ सकता है। इस बार केरल में भी मानसून थोड़ा देरी से आ रहा है जबकि पिछले साल 29 मई को ही आ गया था। इधर, राजस्‍थान में मंगलवार को झालावाड़ व भीलवाड़ा समेत कई जगहों पर बारिश हुई। अधिकतम में गिरावट दर्ज की गई। उदयपुर में तेज हवाएं चली। राजस्‍थान में 15 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से राजस्‍थान जयपुर समेत कई जगहों पर तेज अंधड़ आया।

Source:https://hindi.oneindia.com/news/rajasthan/monsoon-2023-rajasthan-when-will-monsoon-arrive-in-kerala-this-year-773844.html

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form